किसानों के खेतों में केंद्र सरकार लगा रही है सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ


 आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार किसानों के खेतों में सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप को लगवा रही है। पीएम कुसुम योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षाम उत्थान महाभियान योजना है। इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में सोलर पंप लगवाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है। देश में ऐसे कई किसान हैं, जो आज भी डीजल इंजनों से खेतों की सिंचाई करते हैं। इस कारण किसानों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा ईंधन खरीदने पर व्यय हो जाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री कुसुम योजना का उद्देश्य डीजल के बिना किसानों को सिंचाई की सुविधा से अवगत कराना है। आइए जानते हैं कुसुम योजना की खास बातों के बारे में -

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को सोलर पंप या ट्यूबवेल लगवाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी और 30 प्रतिशत तक लोन दे रही है। इस योजना का उद्देश्य देश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

कुसुम योजना में चार कॉम्पोनेंट्स शामिल हैं। इनमें किसानों को सौर पंप वितरण, सौर ऊर्जा कारखाने का निर्माण, ट्यूबवेल का निर्माण और वर्तमान पंपों का आधुनिकीकरण शामिल है। योजना का उद्देश्य किफायती दरों पर किसानों को सोलर पंप मुहैया कराना है।



प्रधानमंत्री कुसुम योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। आप पीएम कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

JuraLeaf CBD Gummies 100% Certified By Specialist!

Trick or Genuine Evaxatropin Male Enhancement Gummies for Men?

Male Biotix CBD Gummies Canada Shark Tank sticky lie has no connection to 'Shark Tank'!